फिदा डांस अकैडमी के द्वारा नित्यध्वनि कार्यक्रम का आयोजन

कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस में किया गया, कार्यक्रम में तराना, बंदिश, सरगम , तत्कार पर अच्छी प्रस्तुति

Manish Kumar Singh
Manish Kumar Singh
August 03, 2025

फिदा डांस अकैडमी के द्वारा नित्यध्वनि कार्यक्रम का आयोजन कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कथक की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यकम में नन्हे कलाकारों से लेकर बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में तराना, बंदिश, सरगम, तत्कार पर अच्छी प्रस्तुति दी।


बच्चों को आज के आधुनिक दुनिया में क्लासिकल और कत्थक जैसे शास्त्रीय नृत्य को सीखना और प्रसारित करना ही फिदा का मुख्य उद्देश्य है। कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ राजकुमारी सिंहा, डॉ कुलदीप ट्रिकी, यश एन सिंहा, विजय छाबड़िया, आनंद शाही उपस्थित हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। फिदा डांस एकेडमी के निर्देशक श्रीमति नमिता सिन्हा जी, संदीप सिन्हा जी एवं नृत्य शिक्षिका नीना श्रीवास्तव जी के द्वारा कार्यक्रम नित्यध्वनि की रूप रेखा तैयार की गई।


आज के कार्यक्रम नित्यध्वनि महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज को समर्पित किया गया ।


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, इसके बाद गुरु वंदना,  मालकौंस , मोहे पनघट पर नंदलाल छेड़ गयो रे, ओरे सलोनी तेरे नैन ठुमरी, कथक सरगम, मधुबन में राधिका नाचे रे, तीन ताल, पायलिया, गिरधर कृष्ण भजन जैसे गीतों पर बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इन बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। फूल कुमारी, अंजली,  इतिशा, वागीसा, ईशान्वी, आराध्या, अभ्या, रिद्धिमा, शानवी, अनीशा, शानविका, ज्योतिका, अमायरा, मिहिका, तूलिका एवं अन्य कई बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
 

82 views 0 likes 0 dislikes

Comments 0

No comments yet. Be the first to comment!