
लगातार उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण हत्या जारी है जिसका एक और घटना ने साबित कर दिया है। आपको बताएं कि सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर विधानसभा में चंदन शर्मा 21 वर्ष जो घर का इकलौता लड़का था। इसी सप्ताह में देर शाम को वहां के दबंग और खनन माफिया जो गरीब ब्राह्मण को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दिए। उत्तर प्रदेश में खनन माफिया का बड़ा बोलबाला हो चुका हैं और इसका सबसे ज्यादा खामियाजा ब्राह्मण परिवारों को झेलना पड़ता है। वहीं पुलिस ने सक्रिय होकर सुल्तानपुर पुलिस प्रशासन और पुलिस निरीक्षक सुल्तानपुर के आश्वासन पर दो दिन में सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार अब तक पांच आरोपी पकड़े गए हैं।
परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। परिवार को आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन की तरफ से 21000 रुपए और छोटी बहन के पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का जिम्मेदारी लिया गया है। आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी और आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर उस परिवार को सांत्वना देखकर हर एक संभव मदद किया जाएगा का विश्वास दिलाया।

आगे आशुतोष उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 18 परसेंट ब्राह्मणों की आबादी होकर भी संगठित ना होने का परिणाम यह है कि कोई भी घटना हमारे परिवार के साथ आसानी से हो रहा है। वहीं अधिकतर घटना अपने समाज और अपने परिवार को देखने को मिल रहा है। वहीं जागरूक रहने का अनुरोध करते हुए आशुतोष उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि यह समस्या आपके घर और अपने परिवार में हो सकती है इसलिए संगठित रहें।
आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगे बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियों ब्राह्मणों को इस्तेमाल करती हैं यह उदाहरण देखने को मिल रहा है और कहीं ना कहीं ब्राह्मणों की हत्या एक राजनीतिक और जाति के आधार पर हो रही है। इसका परिणाम हमें राजनीतिक शिकार हो कर मिल रहा है।
आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथियों के साथ परिवार से मिले। वहीं पूरे परिवार को आर्थिक सामाजिक और प्रशासन से मदद फाउंडेशन की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय के द्वारा और उनके संगठन के कार्यकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी के माध्यम से सारी व्यवस्था किया गया।