अक्षय तृतीया पर विप्र महासंवाद में जुटें देश - प्रदेश के श्री भगवान परशुराम वंश : अध्यक्ष 

अक्षय तृतीया 2025 के शुभ अवसर पर श्री भगवान परशुराम मंदिर कुतुबपुर डुमरी हाजीपुर वैशाली में भव्य महासमागम का आयोजन किया गया था।

Rahul Kumar
Rahul Kumar
May 07, 2025

श्री भगवान परशुराम मंदिर कुतुबपुर डुमरी हाजीपुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर 29-30 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 29 अप्रैल को विप्र महासंवाद में देश - प्रदेश के परशुराम वंशजों का भव्य महासमागम हुआ। अक्षय तृतीया से एक दिन पहले दिन मंगलवार 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चले विप्र महासंवाद में भूमिहार और ब्राह्मण परिवार अपने वर्तमान और भविष्य को लेकर चर्चा किया। ब्रह्मार्षि परिवार के साथ राष्ट्र धर्म सर्वोपरि के सिद्धांतों पर अहम् चर्चा हुई।
 

 

ब्रह्मार्षि परिवार अपने जीवन शैली और समाजिक दायित्वों को लेकर अपने आदर्शों को लेकर आपस में संवाद के माध्यम से जुड़ें। आज के महासंवाद कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के विचारों को रिकार्ड में दर्ज किया गया और उन विचारों को लेकर समाज में एकजुटता और जागरूकता अभियान चलाया जाना तय हुआ।

श्री भगवान परशुराम वंशजों की सभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके बाद न्यास के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ प्रारंभ किया गया। वहीं आज की सभा में प्रथम सत्र अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनन्तानंद सरस्वती, राजगुरु मठ पीठाधीश्वर, काशी की अध्यक्षता में महासंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया तो वहीं मंच संचालन की जिम्मेवारी धर्मवीर शुक्ला और उमेश मिश्रा द्वारा किया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश से आने वाले हमारे विशिष्ट अतिथि मा. श्रीकांत त्यागी, संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल शामिल हुए।

मुख्य अतिथि माननीय सतीश चन्द्र दुबे, केन्द्रीय राज्यमंत्री, विशेष अतिथि श्री अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, पूर्व विधायक विधायक अन्नु शुक्ला, 
स्वर्ण सेवा के अध्यक्ष भागवत शर्मा, की उपस्थिति तय हैं। श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार शामिल हुए।

 

 

वहीं नौलखा मंदिर सोनपुर के महंत लक्ष्मणाचार्य जी महाराज, लंगट बाबू के पौत्र अलख सिन्हा, बी. एन. शर्मा, गणेश सिंह, अशोक सिंह, मुरारी सिंह, राजकिशोर सिंह, श्याम किशोर ठाकुर, डॉ मिथलेश तिवारी, सुगंध तिवारी, अंजनी कुमार, प्रकाश रंजन, विनोद ओझा, मंटू मयंक, विवेक शर्मा, निति शर्मा, श्वेता पाण्डेय, विनोद कुमार पंकज, कुणाल किशोर, श्याम किशोर शर्मा, राजीव शाही, अभिषेक कुमार प्रमुख अतिथियों के रूप में शामिल हुए।

अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में श्री भगवान परशुराम तीर्थ पंचपुरमधाम न्यास के सभी सदस्यों और महंत हरिकांत शर्मा को शुक्रिया के साथ-साथ चलने के लिए धन्यवाद दिया, जिसने प्रयास से ही आज का कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। न्यास के सचिव राकेश रंजन, कोषाध्यक्ष महेश तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, अखिलेश चौधरी, सुशील कुमार और प्रेम पराशर ने अहम भूमिका निभाई।

 

685 views 0 likes 0 dislikes

Comments 0

No comments yet. Be the first to comment!