अहान शब्द का मतलब ही है कि सूर्य की पहली किरण
अहान शब्द का मतलब ही है कि सूर्य की पहली किरण। और उसी सूर्य की पहली किरण से शुरुआत हुई भारत के पहले समाचार चैनल का जो पूरी दुनिया को अपने प्रथम पूंज से प्रकाशित करेगी। लगभग 6 वर्षों में अहान न्यूज ने अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है। अहान न्यूज़ का सफर 2 जून 2015 से शुरू हुआ लेकिन उससे पहले ही 5 अप्रैल 2013 से अहान न्यूज़ अपने अस्तित्व में आया। जब यह परिकल्पना की गई कि वैशाली जिले से अहान न्यूज़ चैनल की स्थापना की जाएगी। निबंधन की प्रक्रियाओं को करते-करते थोड़ा वक्त जरूर लगा लेकिन अहान न्यूज़ का सफर सूर्य की पहली किरण की तरह ही दुनिया पर एक अलग संदेश देने आई है। अहान न्यूज़ पिछले 6 वर्षों में अपनी जिम्मेदारियों को राष्ट्रवाद और मानवतावादी धर्म के साथ निभा रहा है। प्रारंभिक समय में अहान न्यूज़ महज़ एक प्रोपराइटरशिप फर्म के रूप में काम करना शुरू किया था। लेकिन वर्ष 2018 में इसका भारत स्तर पर निबंधन कराया गया और आज अहान न्यूज़ अपने नए स्वरूप में अहान न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से स्थापित है। अहान न्यूज़ अपने स्थापना काल से ही संविधान प्रदत्त अधिकारों से अपना निरंतर कदम आगे बढ़ा रहा है। अहान न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड आज पूरे भारत स्थल पर अपनी एक अलग पहचान बना कर अपने कर्तव्य का पालन कर आगे बढ़ रही है। अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। अहान न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड आज प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी एक अहम भूमिका निभा रहा है। निरंतर बदल रहे परिस्थितियों में भारत को एक नया डिजिटल युग देने में अपनी महती भूमिका निभाने वाली है। जिस डिजिटल युग की बात आज भारत में हो रही है, उससे आगे बढ़कर अहान न्यूज़ अपना कदम बढ़ा चुकी है।
भगवान "श्री हरि विष्णु" व "श्री गुरु दत्तात्रेय महाराज" के मार्गदर्शन में भगवान "श्री सूर्य देव"" की प्रथम लालिमा के साथ ही "अहान" का उद्भव स्थान है। भगवान "श्री सूर्य देव" का "छठ पर्व" के शुभ अवसर पर भोर की दर्शन को ही "अहान"" शब्द से पिरोया गया है।
अहान न्यूज़ का सफर भारत के सभ्यता संस्कृति और संस्कारों से युक्त होकर, मानवतावादी सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की में आम भारतीयों के साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ रही है। वह समय बहुत ही गर्व का क्षण होता है जो अहान न्यूज़ चैनल अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए मानवीय मूल्यों की रक्षा करता है। बहुत कम समय में अहान न्यूज़ अपने विभिन्न प्रकार के आयामों के माध्यम से आम लोगों के बीच में अपनी एक अलग दुनिया बनाई है। अहान न्यूज़ का सफ़र वैशाली डायरी के रूप में वर्ष 2014 (25 दिसंबर) से प्रारंभ है और अपने पहले कार्यक्रम में वर्ष 2015 वैशाली डायरी का लोकार्पण किया था। जिस से निरंतर प्रत्येक साल आगे बढ़ाते हुए आज साथ में वर्ष वैशाली डायरी के लोकार्पण की तैयारी चल रही है। अहान न्यूज़ ने 5 अप्रैल 2017 को अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर पूरी दुनिया में हाजीपुर का नाम स्थापित किया। अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में कई देशों के पत्रकारों का आगमन हुआ।
सहयोग और स्नेह के बल पर जनमानस के एक जनसंवाद का एक बेहतर उदाहरण
"वही वैशाली डायरी के लोकार्पण समारोह में मैं भी कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों के धरोहर का आगमन एक गौरवपूर्ण विरासत को एक बड़ा सम्मान दिलाने का प्रयास किया।" आप सभी का सहयोग और स्नेह के बल पर जनमानस के एक जनसंवाद का एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अहान न्यूज़ की सभी टीम को गौरव महसूस होता है।