लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती है कि अपने जनप्रतिनिधि को वह सीधे तौर पर चुनती है। इसमें जनता की भागीदारी की सबसे प्रमुखता होती है। चुनाव प्रक्रिया मात्र नहीं है यह एक बड़ी शक्ति है जो आम नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वह देश का संचालन किस रूप में देखना चाहता है। लोकतंत्र की बहुत ही खूबसूरत प्रक्रिया चुनाव में आम जनता की भागीदारी सीधे तौर पर सुरक्षित होती है। आम जनता जो आमतौर पर चुप रहकर यह देखता है कि कौन सी राजनीतिक दल सामाजिक न्याय के साथ मानवतावादी विकास और समाज का विकास को ही अपनी प्रमुखता समझता है। यह एक आवश्यक होता है, जब कुछ लोगों को यह शक्ति जनता के द्वारा मिलता ही है कि वह राज्य एवं राष्ट्र का बेहतर निर्माण कर सकें। लोकसभा भारतीय संसद का निचला सदन होता है, भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज सभा कहलाता हैं। लोकसभा में प्रत्यक्ष रूप से मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनते हैं। भारतीय संविधान के अनुसार संसद में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है। जिसमें 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधि नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रपति यदि चाहें तो आंग्ल - भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों को मनोनीत कर सकता है।
प्रथम तल्ला, लक्ष्मी जगन्नाथ सदन, राष्ट्रीय राजमार्ग 22 दिग्घी पूर्वी, हाजीपुर सदर, हाजीपुर,वैशाली पिन कोड : 844102 संपर्क करें: 9471439247 Email: ahaannews@gmail.com
कॉपीराइट © 2021 सभी अधिकार अहान न्यूज़ के लिए आरक्षित हैं। वेबसाइट-डिज़ाइन इनके द्वारा: - अहान न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड